- Hindi News
- शुलभ शौचालय का काम शुरू करने की मांग को लेकर आयुक्त को लिखा पत्र
शुलभ शौचालय का काम शुरू करने की मांग को लेकर आयुक्त को लिखा पत्र
शुलभ शौचालय का काम शुरू करने की मांग को लेकर आयुक्त को लिखा पत्र
भिलाई|प्रदेश कांग्रेसकमेटी के उपाध्यक्ष बदरूद्दीन कुरैशी ने भिलाई नगर निगम के आयुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा को पत्र लिखा। जिसमें भिलाई विधानसभा के क्षेत्र के वार्ड 27 से वार्ड 36 तक जर्जर सड़कों की हालत सुधारने की मांग की। इसके अलावा भिलाई विधानसभा क्षेत्र में शौचालय का काम शुरू करने की मांग भी की है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। उपाध्यक्ष कुरैशी ने लिखा कि पिछले कई महीनों से मांग की जा रही है, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर क्षेत्र की जनता में असंतोष है।