पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैशालीनगर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में एबीवीपी का हंगामा

वैशालीनगर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में एबीवीपी का हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैशालीनगर कॉलेज के रजत जयंती समारोह और वार्षिकोत्सव में एबीवीपी ने जमकर हंगामा किया। छात्रों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन ने पर्याप्त राशि की व्यवस्था नहीं की है। आयोजन में संघ के पदाधिकारियों की भी उपेक्षा की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन भागीदारी अध्यक्ष रिकेश सेन रहे। इस अवसर पर प्रतिभाओं को सर्टिफिकेट और मैडल दिया गया। साथ ही कॉलेज के भूतपूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम शुरू होते ही एबीवीपी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया। एबीवीपी छात्र संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार का कॉलेज प्रशासन पर आरोप था कि आयोजन के लिए पर्याप्त राशि नहीं दी थी। जिस कारण व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाई। यहां तक कि विद्यार्थियों के बैठने आदि की व्यवस्था भी ठीक से नहीं की जा सकी। छात्र संघ पदाधिकारियों की भी उपेक्षा की गई है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ महेश चंद्र शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम का सारा प्रभार छात्र संघ अध्यक्ष दीपक कुमार ने ही लिया था। उनके अनुसार ही कार्यक्रम के आयोजन के लिए राशि दी गई थी। आयोजन में छात्र संघ की गुटबाजी भी सामने आई। अध्यक्ष और सचिव अलग-अलग नजर आए।

समारोह के लिए मांगी गई राशि को अपर्याप्त बताते हुए प्राचार्य को घेरा। एबीवीपी के कार्यकर्ता ने जताई नाराजगी।