लाइवलीवुड कॉलेज में 38 ने लिया प्रवेश
लाइवलीवुडकॉलेज में एडमिशन के लिए ग्रामीण युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। अब तक जिन छात्रों ने कॉलेज में दाखिला लिया है, इसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र है। गुरुवार को धमधा जनपद पंचायत में काउंसिलिंग हुई। क्षेत्र में पहली बार हुई काउंसिलिंग में 72 युवाओं ने आवेदन किया। इसमें 38 ही पात्रता रखते थे, इसलिए उन्हें तत्काल एडमिशन दिया गया। उन्हें मार्च से लाइवलीवुड कॉलेज में लगने वाली क्लासेस के लिए आमंत्रित किया गया है।
लाइवलीवुड कॉलेज के नोडल अधिकारी शंकर लाल बराठे ने बताया कि लाइवलीवुड कॉलेज में एडमिशन के लिए लगातार काउंसिलिंग कराई जा रही है। धमधा के बाद पाटन में 14 फरवरी को काउंसिलिंग होगी। इसके बाद 18 फरवरी को दुर्ग नगर निगम में काउंसिलिंग होगी। कॉलेज में 300 सीटों पर 215 सीटों पर भर्ती हो चुकी है। उम्मीद है कि बाकी बचे सीट पर भी जल्द ही दाखिला हो जाएगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
एजुकेशन
गुरुवार को प्रवेश के लिए आयोजित काउंसिलिंग में शामिल हुए 72 आवेदक शामिल हुए।
ये दस्तावेज जरूरी है काउंसिलिंग में
अगरआप लाइवलीवुड कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपकों जरूरी दस्तावेजों के साथ काउंसिलिंग में शामिल होना पड़ेगा। इसके लिए वोटर आईडी, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आखिरी उत्तीर्ण परीक्षा की अंकसूची समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लगेंगे। इसके अलावा छात्र वर्तमान में कोई और कॉलेज में या पढ़ाई करता हो। वह तीन महीने तक फ्री होकर पढ़ाई करेगा। लाइवलीवुड कॉलेज में रहने की व्यवस्था है।