- Hindi News
- पिछले पांच साल से नो पॉलीथीन के लिए शिक्षक छात्र कर रहे काम
पिछले पांच साल से नो पॉलीथीन के लिए शिक्षक छात्र कर रहे काम
ट्विनसिटीको पॉलीथिन करने के लिए श्री स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज के स्टूडेंट्स प्रोफेसर पांच साल पहले ही मोर्चा खोल चुके हैं। छात्र पॉलीथिन के विकल्प पर कागज को चुना है। यहां के स्टूडेंट्स कागज के बैग बना रहे हैं। जिसे वे शहर के व्यापारियों तक मुफ्त में देते हैं। वहीं लोगों को इस नो-पॉलीथिन के प्रति जागरूक भी करते हैं। कॉलेज में प्लास्टिक पर पांच साल पहले ही बैन हो चुका है। इसके बाद से कोई भी स्टूडेंट्स पॉलीथिन या प्लास्टिक लेकर कॉलेज नहीं पहुंचते।
पेपर बैग के लिए छात्रों को कॉलेज द्वारा पेपर दिया जाता है। जिसे छात्र कैरीबैग बनाकर लोगों को बांटते हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हंसा शुक्ला ने छात्रों का हमेशा सपोर्ट किया। मैनेजमेंट कोर्स की एचओडी आरती गुप्ता छात्रों को पेपर बैग बनाने के लिए मार्गदर्शन देती है। कॉलेज के बीबीए, एनएसएस और रोटरी के छात्र पेपर बैग बनाने में अव्वल है। पर्यावरण बचाने के लिए कॉलेज द्वारा समय-समय पर वर्कशॉप कराया जाता है। इसमें छात्रों को बताया जाता है कि पॉलीथिन के उपयोग से पर्यावरण को क्या नुकसान है।