पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीआरडब्लू वर्करों के बजट में की कटौती

पीआरडब्लू वर्करों के बजट में की कटौती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचएससीएलमें पीआरडब्लू वर्करों के लिए द्वितीय अवधि में दी जाने वाली राशि में कटौती कर दी है। इस अवधि के लिए बीएसपी ने 43 प्रतिशत कम फंड स्वीकृत किया है। एचएससीएल कर्मचारी यूनियन का मानना है कि इससे करीब 4500 मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।

यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने बताया कि बीएसपी द्वारा पीआरडब्लू पर खर्च की जाने वाली राशि में कटौती किए जाने से कम से कम आधे मजदूरों के सामने नौकरी का संकट जाएगा। इनके लिए प्लांट में काम खत्म हो जाएगा। इससे प्लांट को नुकसान का सामना करना पड़ेगा क्योंकि प्लांट में रखरखाव जैसे सभी कार्य इन मजदूरों द्वारा किया जाता है। साथ ही बीएसपी के नियमित कर्मियों पर भी कार्य का अतिरिक्त बोझ जाएगा। क्योंकि बीते कर्म वर्षों से हेल्पर अटेंडेंट पद पर भर्ती नहीं हुई है। यूनियन अध्यक्ष दत्ता ने बताया कि पहले ही आर्थिक संकट के चलते पीआरडब्लू वर्करों से महीने में 12 से 15 दिन कराया जा रहा है।

^फिलहाल फंड की कमी के कारण बीएसपी ने यह निर्णय लिया है। यह कोई स्थाई समस्या नहीं है। पिछले वर्ष भी ऐसी स्थिति निर्मित हुई थी लेकिन दो-तीन महीने बाद ही स्थिति सामान्य हो गई थी। लहिरीईडी, एचएससीएल