- Hindi News
- सतनामी जनकल्याण समिति ने किया विचार मंच का आयोजन
सतनामी जनकल्याण समिति ने किया विचार मंच का आयोजन
भिलाई|सतमयी सुभियाबाई सतनामी जन कल्याण समिति ने विचार मंच का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक (परियोजनाएं) बीएसपी के एफआर जनार्दन थे। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि हमारे समाज में शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक एवं धार्मिक शिक्षा की आवश्यकता है। विशेष अतिथि रहे गुलशन ढिंढे ने प्रशंसा करते हुए कहा कि मंच का यह आयोजन सतनामी समाज के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। अध्यक्षता कर रहे त्रिलोचन डहरे ने लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नए आय के स्रोत का विकल्प ढूंढना चाहिए।