पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल स्कूल के लिए पंद्रह एकड़ जमीन की तलाश शुरू

मॉडल स्कूल के लिए पंद्रह एकड़ जमीन की तलाश शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गमें खुलने वाले मॉडल कॉलेज के लिए प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार और एसडीएम को दी गई है। वे दुर्ग क्षेत्र में तकरीबन 15 एकड़ खाली जमीन प्रस्तावित करेंगे। जिस पर राज्य शासन की मुहर लगेगी। दुर्ग शहर में खाली जमीन कम है। इसलिए अफसर ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए जमीन देख रहे हैं। जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

मॉडल कॉलेज को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के अफसर रायपुर में मंथन कर रहे हैं। इसके लिए 11 फरवरी से बैठक शुरू हो गई है। जो 13 फरवरी तक चलेगी। बैठक में साइंस कॉलेज दुर्ग के दो प्रोफेसर भी शिरकत किए हैं। वे दुर्ग के प्रोजेक्ट को पेश कर रहे हैं। शुक्रवार को होने वाली बैठक में फाइनल कंटेंट तैयार हो जाएगा कि कॉलेज कैसे और किस प्रारूप में बनेगा। कॉलेज में क्या-क्या सुविधाएं होंगी। इस पर भी प्रमुख रूप से चर्चा होगी।

यहांरहेगी जमीन की तलाश : मॉडलकॉलेज के लिए 15 एकड़ जमीन चाहिए। यह जमीन शहर में कम है। इसलिए अफसर ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की तलाश करेंगे। इसके लिए दुर्ग से लगे नगपुरा, अंजोरा, बासीन, गनियारी, रसमड़ा, चरोदा नंदौरी,बालोद रोड, राजनांदगांव रोड प्रमुख है। इन इलाकों में सरकारी जमीन होगी तो आगे की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।

अस्थाईक्लास साइंस कॉलेज में : मॉडलकॉलेज के लिए 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति हुई है। इसे आगामी सत्र से शुरू करने की प्लानिंग है। लेकिन अभी तो इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप नहीं हुआ है। इसलिए अस्थाई क्लास साइंस कॉलेज में लगाई जा सकती है। कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम की क्लास लगेगी।

ये खास रहेगा मॉडल कॉलेज में

{हाइटेकक्लास रूम।

{ छात्र कॉलेज में ही रहकर पढ़ाई करेंगे।

{ कॉलेज में लैब हॉल बनेगा।

{ कॉलेज स्टाफ के लिए क्वार्टर।

{ बेहतरीन प्ले-ग्राउंड।

{ बीपीएल ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को मुफ्त एडमिशन।

^मॉडल कॉलेज के लिए जमीन की तलाश जा रही है। जिला प्रशासन के अफसर 15 एकड़ खाली जमीन देखेंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। अभी कॉलेज के दो प्रोफेसर रायपुर में चल रहे बैठक में शामिल होने गए हैं। वहां मॉडल काॅलेज को लेकर मंथन चल रहा है। डाॅ.सुशीलचंद्र तिवारी, प्रिंसिपल, साइंस कॉलेज दुर्ग