पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइंस कॉलेज में अंग्रेजी पर कार्यशाला 18 से

साइंस कॉलेज में अंग्रेजी पर कार्यशाला 18 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|शासकीय विश्वनाथयादव तामस्कर कॉलेज (साइंस कॉलेज ) में 18 से 25 फरवरी तक अंग्रेजी पर कार्यशाला होगी। विषय विशेषज्ञ अंग्रेजी में होने वाली कठिनाइयों को सरल ढंग से समझाएंगे। वहीं उन्हें परीक्षा की तैयारियों के लिए जरूरी टिप्स देंगे। कार्यशाला कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हो रही है।

संयोजक डॉ. नीरजारानी पाठक ने बताया कि कॉलेज में इंग्लिश लैंग्वेज लैब के माध्यम से भी छात्रों को अंग्रेजी का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता निश्चयन प्रकोष्ठ द्वारा छात्रों के लिए साहित्य लेखन कार्यशाला का भी आयोजन 10 12 फरवरी पत्रिका समिति द्वारा गया। इसमें विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के छात्रों को लेखन कला पर जरूरी सुझाव दिए जाएंगे।