- Hindi News
- छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित पुस्तकें वितरित
छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित पुस्तकें वितरित
भिलाई|मनवा कुर्मीक्षत्रिय समाज के समारोह में साहित्यकार डॉ परदेसीराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित पुस्तक वितरित की। समारोह कुर्मी भवन में हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित पुस्तकों ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं समाज से जुड़ी पुस्तक वितरित की गईं। कार्यक्रम में दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष बृजलाल सिरमौर ने कहा कि कुर्मी भवन में व्यवस्थित पुस्तकालय विकसित किया जाएगा। यहां के पुस्तकालय को पाठकों की सुविधा के अनुसार व्यवस्थित किया जाएगा। इस दौरान डॉ नरेंद्र देव वर्मा, स्वामी आत्मानंद, टीकेंद्र टिकरिहा आदि मौजूद रहे। अधर बिलासपुर में हुई संगोष्ठी में साहित्यकार डॉ परदेसीराम वर्मा शामिल हुए।