- Hindi News
- इंडोर स्टेडियम रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन, जुटेगा देवांगन समाज
इंडोर स्टेडियम रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन, जुटेगा देवांगन समाज
दुर्ग|राज्य स्तरीयसम्मेलन में देवांगन समाज 15 फरवरी को रायपुर में जुटेगा। गुरुवार को पत्रकार वार्ता में समाज के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुबह दस बजे दुर्ग, भिलाई सहित जिले से करीब 40 गाड़ियां रायपुर के लिए रवाना होंगी, जिसमें करीब दो सौ समाज के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने जाएंगे। समाज की एकजुटता के लिए यह सम्मेलन रखा गया है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 13 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। संगठन के रामनंद देवांगन, ललित देवांगन, विजय चंद देवांगन, अलख राम, बाबूलाल, गजेंद्र देवांगन, ज्ञानचंद देवांगन ने बताया कि जाने वालों का पंजीयन किया जा रहा है।