पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैच गंवाकर एटीएस की टीम टूर्नामेंट से हुई बाहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यंगिस्तान के छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के नौवें दिन खेले गए पहले मैच का अंतिम ओवर बेहद रोमांचक रहा। 10 ओवरों के बाद जीत के लिए एक असंभव से लगते स्कोर का पीछा कर रही टीम अंतिम ओवर में तीन छक्कों की बदौलत जीत के काफी करीब पहुंच गई, लेकिन एक ओवर में पांच छक्के भी रोज-रोज कहां लगते हैं। इस जीत के साथ ही दिशा स्टार्स को एक मैच और खेलने का मौका मिल गया है।

यह मैच 13 फरवरी को होगा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिशा स्टार्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 143 रन बना लिए। टीम की तरफ से सर्वाधिक 42 रन रोहित कप्तान ध्रुव और 32 व्यक्तिगत रन योगेश साहू ने बनाए। एटीएस के अभिषेक ताम्रकार ने 4, कप्तान नीतिश राव ने 2 तथा सौरभ खैरवार ने व अनीष राठौड़ ने एक-एक विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हो गए।

144 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी एटीएस की पारी कुछ जम नहीं पाई। 10 ओवरों के पूरा होने तक वह 50 रन भी नहीं बना पाई थी। 15वें ओवर में टीम का स्कोर 6 विकेट खोकर 95 रन था। इसके बाद तेजी से स्कोर करने की जरूरत थी किंतु आस्किंग रन रेट बढ़ता चला गया। एक समय तो वह 20 के भी पार चला गया। 115 रन के स्कोर पर टीम ने जमकर खेल रहे अपने दोनों बल्लेबाजों को गंवा दिया और मैच गंवाने का मुहाने पर पहुंच गए। 19वां ओवर भी यूं ही निकल गया।

अब एक ओवर में 28 रन बनाए जाने थे। ऐसे समय में अभिषेक ताम्रकार ने आतिशी बल्लेबाजी की झलक दिखलाते हुए एक के बाद एक तीन छक्के लगा दिए। एकबारगी तो लगा कि शेष दो गेंदों पर भी दो छक्के लगेंगे और मैच एटीएस की झोली में चला जाएगा पर पांचवीं गेंद पर जैसे ही एक रन लिया गया मैच खत्म हो गया। दिशा स्टार्स ने हालांकि शॉट्स को रोकने में अच्छी फील्डिंग का प्रदर्शन किया किन्तु एक्स्ट्रा रन नहीं रोक पाए। दिशा स्टार्स की ओर से गगनदीप और अभ्युदय कांत ने 2-2 और योगेश साहू तथा मो. इरफान ने एक-एक विकेट लिया। इसके अलावा 2 खिलाड़ी रन आउट हुए।

सीपीएल टूर्नामेंट में गुरुवार को दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मैच हुआ।

खबरें और भी हैं...