पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • भिलाई|राजहरा एल्युम्नाई एसोसिएशन द्वारा पिछले 6 वर्षो से राजहरा के

भिलाई|राजहरा एल्युम्नाई एसोसिएशन द्वारा पिछले 6 वर्षो से राजहरा के

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|राजहरा एल्युम्नाई एसोसिएशन द्वारा पिछले 6 वर्षो से राजहरा के भूतपूर्व छात्रों के लिए पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 14 फरवरी को जलाराम वाटिका दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। इस पारिवारिक मिलन समारोह में विभिन्न शहरों और विभिन्न पदों पर कार्यरत भूतपूर्व छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। मिलन समारोह में हर वर्ष पुराने मित्रों, सहपािठयों, गुरुजनों एवं माता-पिता से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया जाता है। इच्छुक पूर्व छात्र नायडू सर मैथ्स क्लासेस सेक्टर 10 जोनल मार्केट भिलाई में संपर्क कर सकते हैं। सम्मेलन में राजहरा के भूतपूर्व छात्रों द्वारा अपने निवृत्तमान गुरुजनों एवं माता-पिता का सम्मान किया जाएगा।

भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह
खबरें और भी हैं...