पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • छात्रों की बेहतरी के लिए सीएसवीटीयू और डिग्निटी कॉलेज वापस लेंगे केस

छात्रों की बेहतरी के लिए सीएसवीटीयू और डिग्निटी कॉलेज वापस लेंगे केस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिग्निटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में तय सीट से ज्यादा एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेज ने आवंटित 40 सीट के अलावा 28 एडमिशन और लिया था। इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ने इन 28 एडमिशन को निरस्त कर दिया। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।

इस बीच परीक्षा से वंचित होने जा रहे स्टूडेंट्स के हित में सीएसवीटीयू ने कॉलेज प्रबंधन को टेलीस्कोपी नियम फॉलो करते हुए इनका एडमिशन बहाल करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को डिग्निटी कॉलेज इस पर अपनी लिखित सहमति देगा, इसके बाद विश्वविद्यालय औपचारिक घोषणा करेगा।

टेलीस्कोपी नियम के तहत इन 28 सीटों की भरपाई दो सालों में कॉलेज करेगा। विवाद की वजह से 6 स्टूडेंट्स पढ़ाई छोड़ चुके हैं। बचे 22 स्टूडेंट्स काे इसका सीधे फायदा मिलेगा। यानी सीएसवीटीयू दो साल तक कॉलेज को 40 के बजाय सिर्फ 29 सीट ही आवंटित करेगा।

विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कोर्ट के बाहर सेटलमेंट छात्र हित में किया जा रहा है। 15 फरवरी को विश्वविद्यालय की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी जाएगी। तब तक छात्रों को इंतजार करना होगा।

टेलीस्कोपी नियम के तहत एडमिशन की सीट की भरपाई तीन साल में करनी होगी कॉलेज को
गुरुवार को प्रदर्शन के बाद सीएसवीटीयू में रजिस्ट्रार ने चर्चा के दौरान प्रतिनिधियों को कोर्ट के बाहर मामला सेटलमेंट करने की जानकारी दी।

कोर्ट से भी वापस होगा मुकदमा

डिग्निटी कॉलेज टेली स्कोपी फॉर्मूले को मानने को तैयार है। शुक्रवार को लिखित जवाब विश्वविद्यालय को मिल जाएगा। इसके बाद विवाद पर विराम लगेगा। साथ ही कोर्ट से मुकदमा भी वापस ले लिया जाएगा। जीआर साहू, रजिस्ट्रार, सीएसवीटीयू

कोर्ट के आदेश पर दो सेमेस्टर का दे चुके हैं पेपर
27 जनवरी 2015 को हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के स्टूडेंट्स को परीक्षा देने का अधिकार दिया गया। फर्स्ट सेमेस्टर का बैक और सेकंड सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षा में शामिल हुए। कोर्ट के आदेश पर पिछली परीक्षा का मौका मिला था। सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा तारीख बढ़ाने की मांग की।

ऐसे समझिए विवाद का पूरा मामला
डिग्निटी कॉलेज को 40 सीट 2014 को आवंटित की गई थी। कॉलेज ने 64 सीट दिखाकर 60 स्टूडेंट्स का एडमिशन ले लिया। कॉलेज ने काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) को भेजने के बाद 64 स्टूडेंट्स की लिस्ट सीएसवीटीयू को भेजी। सीएसवीटीयू ने कॉलेज को नोटिस दिया। इसके बाद मामला हाईकोर्ट में चला गया।

सीएसवीटीयू ने परीक्षा ही स्थगित कर दी थी
बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के थर्ड सेमेस्टर की 8 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा का टाइम टेबल सीएसवीटीयू ने स्थगित कर दिया था। अंजोरा स्थित डिग्निटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर कॉलेज में एडमिशन में विवाद को देखते हुए प्रभावित स्टूडेंट्स की मांग पर परीक्षा का टाइम टेबल स्थगित किया गया था।

सीएसवीटीयू के सामने किया गया प्रदर्शन
निरस्त एडमिशन को बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के जिला महासचिव अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में सीएसवीटीयू में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भुक्तभोगी 22 स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे। एक घंटे के बाद प्रतिनिधिमंडल रजिस्ट्रार जीआर साहू से मिला, तब जानकारी हुई छात्र हित में फैसला लिया जा चुका है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन से मिला, वहां भी बताया गया कि शुक्रवार को वह लिखित सेटलमेंट का पत्र यूनिवर्सिटी को देगा।

खबरें और भी हैं...