पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकारी कॉम्प्लेक्स में था कैरी बैग का गोदाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर मार्केट में संचालित सुलभ कॉम्पलेक्स पर गुरुवार को नगर निगम के ही उड़नदस्ते ने छापा मारा। यहां से 150 किलो प्रतिबंधित कैरी बैग जब्त किए गए।

हैरानी की बात यह है कि व्यापारी निगम द्वारा संचालित इस कॉॅम्प्लेक्स में बेखौफ गोडाउन बना कर कैरी बैग की बाजार में आपूर्ति करते थे। पॉलीथिन जब्त कर निगम ने आर्थिक दंड लगाया है। एक ओर निगम प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग पर दुकानों पर कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यापारी इसका इस्तेमाल बंद नहीं कर रहे हैं। ग्राहकों की मांग को बताकर वह इसका उपयोग करने में लगे हैं। गुरुवार को उड़नदस्ता दल जवाहर मार्केट सुलभ कॉम्प्लेक्स में निरीक्षण के लिए पहुंचा। तो सुलभ के स्टोर रूम में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग लगभग सात बोरियों में भरा पाया। जानकारी लेने पर पता चला यह हीरालाल पिता रमेश निवासी मिलन चौक का है। जो शासकीय भवन में इसे रखकर व्यापार कर रहा था। उड़नदस्ते के सदस्य अजय शुक्ला, शरद दुबे, रामायण सिंह, गणित बघेल, प्रहलाद, गायत्री, गोकुल, महेश, दिनेश ने मौके पर पंचनामा बना इसे जब्त किया। इस दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भीमसेन सेजपाल, जवाहर सब्जी मंडी के अध्यक्ष शिवकुमार प्रजापति, सुलभ इंटरनेशनल के केयरटेकर सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

गुुरुवार को निगम अमले ने जवाहर मार्केट के सुलभ कॉम्प्लेक्स से जब्त किया कैरीबैग।

खबरें और भी हैं...