पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य मंत्री का दावा, केरोसीन तस्करों पर करेंगे सख्त कार्रवाई

खाद्य मंत्री का दावा, केरोसीन तस्करों पर करेंगे सख्त कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई। जिले के केरोसीन तस्करों की खैर नहीं। ये दावा मंगलवार को खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहिले ने किया है। शासन इनके खिलाफ सख्ती से निपटेगा। गरीबों के हक में डाका डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले में विभागीय अधिकारी की संलिप्तता सामने आई तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नीले तेल का काला खेल :क्या है मामला
दुर्ग भिलाई में पीडीएस के केरोसीन की धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। डीलर, सोसायटी संचालक, हॉकर सभी इसमें इन्वॉल्व हैं। खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी है। लेकिन वे कुछ कर नहीं रहे। तस्करी का सालाना कारोबार 48 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।
सीधी बात : पुन्नूलाल मोहिले, खाद्यमंत्री
तस्करों पर तो शिकंजा कसा ही जाएगा, विभाग के लापरवाह अफसर भी बख्शे नहीं जाएंगे
- जिले में लंबे समय से केरोसीन की तस्करी खुले आम चल रही है। बावजूद शासन-प्रशासन
द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। आपके विभाग के अफसर कार्रवाई ही नहीं करते?
- भिलाई में ऐसा हो रहा है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। विभागीय अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे इसका पता लगवाता हूं।

- तस्कर तो कहते हैं वे खाद्य विभाग पुलिस को सेट कर केरोसीन की कालाबाजारी को अंजाम दे रहे हैं।
- यदि ऐसा हो रहा है तो वाकई गंभीर बात है। सचिव को बोलकर पता लगवाता हूं।

- तो क्या तस्करों के साथ विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।
-सचिव से पूरे मामले की जांच करवाता हूं। सच्चाई सामने आने पर तस्करों पर शिकंजा तो कसा ही जाएगा। विभागीय अधिकारी भी बख्शे नहीं जाएंगे।
- इतना ही नहीं तस्कर टाटीबंध तक पहुंचने जिस फोरलेन का इस्तेमाल कर रहे, उस मार्ग से सचिवालय के कई प्रमुख अधिकारी रोज रायपुर से आना-जाना करते हैं। बावजूद अधिकारी इसे अब तक रोक नहीं पाए।
-मुझे अब तक इसके बारे में किसी ने नहीं बताया। सारी जानकारी नोट कर लिया हूं। यकीन मानिए दोषियों के खिलाफ अबकी बार ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि दोबारा केरोसीन तस्करी करने की हिम्मत नहीं करेंगे।