भिलाई। सुपेला प्रियदर्शिनी परिसर अंडरब्रिज का पानी मात्र पंद्रह मिनट में खाली हो सकता है। नगर निगम को मोटर पंप से पानी खींचना बस है। ऐसा होने से लोगों को सुपेला रेलवे फाटक में जाम से छुटकारा मिल जाएगा। टाउनशिप और पटरीपार आवाजाही भी सुगम हो जाएगा। मगर निगम के अफसर हैं कि सोए हुए हैं।
जब से बारिश शुरू हुई है शहर के दोनों अंडरब्रिज की उपयोगिता लगभग खत्म हो गई है। दोनों अंडरब्रिज अक्सर लबालब रहता है। चंद्रा-मौर्या टॉकीज अंडरब्रिज जहां हमेशा पानी सीपेज होते रहता है। करीब आठ फूट पानी भरा था, निगम ने मंगलवार को चंद घंटे में खाली कर दिया। अब वहां से आना-जाना भी शुरू हो गया है। प्रियदर्शिनी परिसर अंडरब्रिज जहां केवल बरसाती पानी जमा होता है, निगम के अफसर खाली करने में कोई रुचि नहीं लेते।
क्या कर सकते हैं : अभी यहां बमुश्किल दो फीट पानी है। सक्शन यूनिट या मोटर पंप से पानी खाली किया जा सकता है, लेकिन निगम के अफसर हैं कि इतनी भी जुगत लगाने तैयार नहीं है। पंप का फुटबॉल रखने या सक्शन के लिए जगह नहीं होने का बहाना बनाते हैं जबकि पानी निकालने के लिए बनाई गई नाली को गड्ढा कर बहुत ही आसानी से जगह बनाई जा सकती है।
चंद्रा-मौर्या
प्रियदर्शिनी परिसर : पैसेज कम, इसलिए नहीं निकल रहा पानी
जोन-1 के प्रशासकीय अधिकारी संजय शर्मा का कहना है कि पेसेस कम होने की वजह से अंडरब्रिज में वाटर लॉकिग हो रही है। पंप या सक्शन यूनिट से पानी नहीं खींच सकते। स्थाई समाधान के लिए नाली बनाई जाएगी। इसके लिए रेलवे की अनुमति जरूरी है। बातचीत चल रही है।
फाटक पर नहीं लगेगा जाम : प्रियदर्शिनीपरिसर अंडरब्रिज से आवाजाही बंद होने की वजह से सुपेला रेलवे फाटक पर रोज जाम लग रहा है। हर दूसरे मिनट में यहां फाटक बंद हो जाता है और फिर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। इससे लोगों का श्रम, समय, पैसे की बर्बादी होती है।
अंडरब्रिज से आवाजाही बंद, सुपेला रेलवे फाटक पर रोज लग रहा जाम
अंडरब्रिज का पानी मंगलवार को निकाला गया।
अंडरब्रिज का पानी एक महीने बाद भी नहीं निकाला जा सका है।