- Hindi News
- बीएसपी के प्लेट मिल पोस्ट में ड्यूअल स्टेटिक इलेक्ट्रॉनिक रेल वे ब्रिज शुरू
बीएसपी के प्लेट मिल पोस्ट में ड्यूअल स्टेटिक इलेक्ट्रॉनिक रेल वे ब्रिज शुरू
भिलाई|बीएसपी केप्लेट मिल पोस्ट, लाइन नंबर-2 में वे ब्रिज ने काम करना शुरू कर दिया। पहले यह वे ब्रिज कोल्ड पिग यार्ड में लाइन नंबर-48 में स्थापित था। जिसे प्लेट मिल पोस्ट, लाइन नंबर-2 में स्थानांतरित किया गया। 5 सितंबर को इस वे ब्रिज के स्थानांतरित कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद प्रारंभ किया गया। इस वे ब्रिज की स्थापना वर्ष 2008 में की गई थी। वे ब्रिज का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) बी महाराणा ने इस कार्य में लगी सभी एजेंसियों द्वारा अनुकरणीय टीम वर्क के फलस्वरूप ही संभव हो सका है। एल उमाकांत ने कहा कि राउंड क्लाक वेमेंट के लिए एवं वेमेंट सुविधा में सुधार के क्षेत्र में यह वे ब्रिज अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।