- Hindi News
- अधिकारी कर्मी लोकपाल के दायरे में, देनी होगी संपत्ति की जानकारी
अधिकारी-कर्मी लोकपाल के दायरे में, देनी होगी संपत्ति की जानकारी
भिलाई|बीएसपी के32 हजार अधिकारी-कर्मचारी लोकपाल के दायरे में गए हैं। लिहाजा प्रबंधन ने उनसे संपत्तियों देयकों की जानकारी देने कहा। 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। सरकार ने अधिसूचित किया है कि लोकपाल लोकायुक्त अधिनियम 2013 के तहत प्रत्येक सरकारी सेवक को अपनी परिसंपत्तियों देयकों के संबंध में घोषणा पत्र प्रस्तुत करना है। सेल के सभी कर्मचारी सरकारी सेवक के दायरे में आते हैं। लिहाजा इन सभी को विवरणी भरनी है। जिन लोगों ने पहले विवरणी प्रस्तुत कर दी है वे अगस्त 2014 की स्थिति के अनुसार संशोधित घोषणा, सूचना या जैसी भी स्थिति हो, वार्षिक विवरणी 31 दिसंबर को या उससे पूर्व सक्षम अधिकारी के पास प्रस्तुत करना है।