- Hindi News
- कर्मचारियों का 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी
कर्मचारियों का 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी
भिलाई|छत्तीसगढ़ कर्मचारीकांग्रेस प्रकोष्ठ नगर निगम का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय चरण चरण का आंदोलन ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। संचालन संजय शर्मा एवं आभार प्रदर्शन प्रवीण तिवारी ने किया। मौके पर कादिर खान, लिमन सिंह, अशोक सिंह, शरद दुबे, जोशी कौशिल्या, करुणा, ललिता बाई, कल्पना बैस आदि उपस्थित थे। जानकारी कार्यालय सचिव नरहर ने दी।