पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झांकी की आड़ में प्रवेश शुल्क वसूलने पर लगाएं रोक

झांकी की आड़ में प्रवेश शुल्क वसूलने पर लगाएं रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|राष्ट्रीय मानवाधिकारसामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष भानुप्रताप राय ने देवी दर्शन झांकियों में प्रवेश शुल्क लेने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर आर शंगीता को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कहा गया कि जिले में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति एवं आयोजकों द्वारा देवी दर्शन की आड़ में झांकी बनाकर प्रवेश शुल्क निर्धारित किया जाता है। जनता नवरात्रि पर्व में अपने परिवार देवी दर्शन के लिए आती हैं लेकिन पंडालों के अंदर घुसने के नाम पर दस से बीस रुपए एवं वीआईपी पास शुल्क के बिना जाने नहीं देते। जिससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। शासन एवं जिम्मेदार अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर जनहित में तत्काल प्रतिबंध लगाएं। झांकी में प्रवेश नि:शुल्क रखा जाए। दुर्गा पूजा के नाम पर श्रद्धालु सहयोग राशि भंडारा सामग्री दान में देते ही हैं। इन समितियों के आय-व्यय का शासन को ऑडिट करना चाहिए। समय रहते कुछ नहीं हुआ तो संगठन न्यायालय तक जाएगा।