शासकीय स्कूल कैम्प-1 में गणवेश का वितरण
भिलाई|शासकीय पूर्वमाध्यमिक विद्यालय वृंदानगर कैम्प-1 में छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप बंसल ने छात्रों को प्राकृतिक औषधि एवं योग से जुड़ने की बात कही। छत्तीसगढ़ भारत स्वाभिमान युवा भारत के प्रदेश अध्यक्ष जयंत भारती ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताते हुए अध्ययन की नई विधियां बताई। समारोह को आरसी यादव, दिवाकर भारती, प्रबंधन समिति अध्यक्ष शंभु प्रसाद कुशवाहा ने भी संबोधित किया। श्री बंसल ने अलमारी श्री भारती ने माइक सेट देने की बात कही।