पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन फॉर्म भरने के लिए कॉलेज में ही खोलें काउंटर

नामांकन फॉर्म भरने के लिए कॉलेज में ही खोलें काउंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर की खबर के बाद सुराना कॉलेज के छात्र संघ पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन।

सिटीरिपोर्टर। भिलाई

पंडितरविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के छात्रों को ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। यूनिवर्सिटी के इस फैसले से छात्र आक्रोशित है। भास्कर ने मंगलवार को खबर प्रकाशित कर बताया कि एक फॉर्म भरने में छात्रों को एक से डेढ़ घंटे लग रहे हैं। इसके बाद छात्र संगठन अलर्ट हुआ और मंगलवार को छात्रों की परेशानी को लेकर प्रशासन के पास पहुंचे।

समस्याओं के निवारण के लिए सुराना कॉलेज के छात्र संघ पदाधिकारियों ने कलेक्टर आर शंगीता और विवि के कुलपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नामांकन फॉर्म भरने के लिए कॉलेज में एक काउंटर खोला जाए और फॉर्म वहीं भरा जाए। नामांकन के अलावा कोई अतिरिक्त फीस ली जाए। विवि अगर इस पर निर्णय करता है तो छात्रों को परेशानी नहीं होगी। वे आसानी से फॉर्म सबमिट कर सकेंगे और उन्हें भटकना भी नहीं पड़ेगा। यूनिवर्सिटी का सर्वर भी डाउन है, शिकायत के बाद भी उसे सुधारा नहीं जा रहा है, उस पर ध्यान देने के लिए कहा है।

तब भी नहीं सुधर पाई व्यवस्था

ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। यूनिवर्सिटी का सर्वर फिर से डाउन हो गया, इससे छात्र परेशान रहें। घंटों तक उन्हें इंतजार करना पड़ा। कई लोग मायूस लौटे। फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट दस्तावेजों को कॉलेजों में जमा करना होगा। जहां से यूनिवर्सिटी को भेजा जाएगा।

रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के फैसले से छात्रों में आक्रोश

कलेक्टर को ज्ञपन सौंपने के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे सुराना कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारी।

संचालकों को समझाइश दे प्रशासन

सुरानाकॉलेज की प्रेसिडेंट सुष्मिता साहू ने बताया कि कॉलेज के छात्रों को नामांकन फॉर्म भरने में दिक्कतें हो रही है। यह पहला अवसर है जब स्टूडेंट्स अपना नामांकन भरने के लिए साइबर कैफे में एक से डेढ़ घंटे तक कतार में खड़े रहना पड़ रहा है। कैफे में एक्स्ट्रा फीस भी मांगी जा रही है। इस पर प्रशासन को ध्यान देना होगा। सभी कैफे संचालकों की मीटिंग बुलाई जाए, उन्हें फीस को लेकर समझाइश दी जाए।

कैफे संचालकों को देंगे निर्देश

एडीएमजैन ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि नामांकन फॉर्म तो कॉलेज में ही भरा जाना चाहिए। इस पर चर्च