- Hindi News
- मंडी में रखने जगह नहीं थी तो सुपेला चौक पर फ्री में बांट दी 10 हजार किलो गोभी
मंडी में रखने जगह नहीं थी तो सुपेला चौक पर फ्री में बांट दी 10 हजार किलो गोभी
भिलाई|सुपेला घड़ीचौक पर गुरुवार को करीब 10 टन फूल गोभी फ्री में बांट दी गई। यह चौक शहर के मुख्य चौक में से एक है। ट्रैफिक का दबाव दिनभर बना रहता है। घटना दोपहर 12.30 बजे की है।
...जबकि बाजार में बिक रही थी 16 रु किलो गोभी
बाजारमें गोभी एकदम सस्ती मिल रही हो ऐसा नहीं है। गुरूवार को यह 10 से 16 रु किलो बिकी।
आकाश गंगा : 10-12 रुपये किलो
पावर हाउस : 10-12 रुपये किलो
लक्ष्मीनगर : 10-12 रुपये किलो
सेक्टर-6 : 16 रुपये किलो
4 गाड़ियों में आई गोभियां
{10टन गोभियां बांटी गईं लोगों के बीच। {कितनी गाड़ियों में आई ये गोभियां? {4 गाड़ियों में आईं ये गोभियां। 2 बड़ी गाड़ियों में 3-3 टन गोभियां थीं, 2 छोटी गाड़ियों में 2-2 टन गोभियां थीं।
आकाशगंगा के थोक विक्रेता छत्रपति शिवाजी सब्जी मार्केट के मालिक भानूप्रताप ने गोभी की पैदावार ज्यादा हो जाने के कारण गुरुवार को सुपेला चौक पर 10 टन गोभी बंटवाई। सब्जी की पैदावार ज्यादा होने पर जब उसे रखने के लिए जगह नहीं होती तो ये एेसे ही लोगों के बीच बांट देते हैं। ऐसा ये 2008 से कर रहे हैं। पिछले साल इसी तरह टमाटर बांटे गए थे।