- Hindi News
- दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 6 पर लगेंगे इंडिकेशन बोर्ड, सुविधा बढ़ेगी
दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-6 पर लगेंगे इंडिकेशन बोर्ड, सुविधा बढ़ेगी
भिलाई|दुर्ग केप्लेटफार्म क्रमांक 6 पर इंडिकेशन बोर्ड लगाने का काम शुरू हो गया है। यह बोर्ड लग जाने से यात्री ट्रेन की बोगी संख्या और नंबर एलईडी इंडिकेशन पर देख सकेंगे। अभी तक यह सुविधा दुर्ग के प्लेटफार्म 1 से 5 में थी। लेकिन प्लेटफार्म 6 पर भी यह बोर्ड लगाया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। दुर्ग के प्लेटफार्म 6 से अभी तक केवल पैसेंजर ट्रेनें ही चलती थी। बोर्ड लगने के बाद प्लेटफार्म 6 पर एक्सप्रेस ट्रेन भी रुकेगी। अधिकारियों का कहना है इंडिकेशन बोर्ड लगने के बाद अमरकंटक एक्सप्रेस इसी प्लेटफार्म से रवाना होगी।