डॉ. प्रतिभा इस्सर को फैलोशिप अवार्ड
भिलाई|बीएसपी केजवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की वरिष्ठ उप निदेशक डॉ प्रतिभा इस्सर ने फैलोशिप ऑफ इंडिया कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की फैलोशिप प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। 29 जनवरी से 1 फरवरी तक कोच्चि (केरला) में आयोजित इंडियन रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग एसोसिएशन की 68 वें वार्षिक सम्मेलन में प्रबंधक मंडल द्वारा उन्हें यह फैलोशिप प्रदान की गई। शैक्षणिक उत्कृष्टता, अभिनव प्रकाशनों एवं अध्यापन अनुभव को इस फैलोशिप अवार्ड के लिए मूल्यांकन का आधार माना जाता है। इस वर्ष कुल 6 रेडियोलॉजिस्ट को अवार्ड प्रदान किया गया है।