लूटकांड: राजनांदगांव व रायपुर गई टीम
क्राइम रिपोर्टर|दुर्ग. शहर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पुलिस इन मामलों का निपटारा नहीं कर पा रही है। इसको लेकर दुर्ग पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्वत ने गुरुवार को क्राइम ब्रांच में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसपी ने जल्द से जल्द सभी मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया है। वहीं भिलाई सेक्टर दस में मंगलवार को हुई लूट के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस इस मामले में दो टीम का गठन की है। दोनों टीम राजनांदगांव और रायपुर में आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।
जल्द खुलासे की उम्मीद
भिलाई सेक्टर दस में हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो टीम का गठन किया है। दोनों टीम अपना-अपना काम कर रही हैं। जल्द इस मामले में खुलासा हो सकता है। राजेश अग्रवाल, एएसपी सिटी