मौसम:उमस के कारण हुई हल्की बारिश
वेदर रिपोर्टर|भिलाई . गर्मी का मौसम प्रारंभ होने के बाद भी फरवरी के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी हवाओं का असर प्रदेश सहित जिले में था। अब इसका असर कम होने लगा है।
दिन की उमस गुरुवार की सुबह नमी के रूप में हल्की बारिश में बदल गई है। कुछ मिनट ही सही पर हल्की बौछार ने मौसम में नमी ला दी। इसके बाद मौसम साफ हो गया। वहीं दिन व रात के तापमान में भी एक से तीन डिग्री तक अंतर आया है। इस साल मौसम में बार-बार बदलाव सभी को हैरान कर रहा है। वहीं अचानक नमी आने से मौसम खुशनुमा हो गया है।
नमी से बने थे बादल
उत्तरी हवाओं का असर अब प्रदेश में कम होने लगा है। नमी के कारण बादल कहीं-कहीं बने थे। जो हल्की बारिश के रूप में बदल गए। एमएल साहू, निदेशक, मौसम विभाग रायपुर