टाउनशिप में पॉलीथीन नियंत्रण अभियान हुआ तेज
भिलाई| बीएसपी के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा साफ-सफाई के द्वारा पॉलीथीन कैरी बैग नियंत्रण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। 9 फरवरी को उप महाप्रबंधक (जनस्वास्थ्य एवं उद्यानिकी) टीएस छत्री के मार्गदर्शन में विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सेन्ट्रल एवेन्यु सुनीति पार्क चौक से ग्लोब चौक तक दोनों तरफ के क्षेत्र को पॉलीथीन मुक्त करने के लिए सफाई कार्य किया गया। इसमें प्रचार-प्रसार वाहन समेत 5 ट्रैक्टर ट्रालियां, उनके ऑपरेटर्स एवं श्रमिकों सहित लगभग 40 कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ एनके जैन, वीके भोंडेकर, एके बंजारा सहित आरएल बसु, गणेश, एसएस सिन्हा, नागराजु आदि मौजूद रहे।