पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कल्याण कॉलेज में नेशनल वर्कशॉप आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|शोध पत्र लिखने के लिए टिप्स दिए जाएंगे। जिसमें बताया जाएगा कि रिसर्च पेपर लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं शोध पत्र तैयार करते समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए कल्याण कॉलेज सेक्टर-7 में नेशनल वर्कशाप आयोजित की गई है। यह वर्कशॉप 12 एवं 13 फरवरी को होगी। महाविद्यालय के कॉमर्स विभाग ने यूजीसी के सहयोग से वर्कशॉप होगी। पहले दिन वर्कशॉप चार सत्रों में होगी। रिसर्च मोटिवेशन, बुक रिव्यू, रिसर्च पेपर, लिखने के तरीके, रिसर्च मेथोलॉजी, परिणाम एवं निष्कर्ष एवं आंकड़ों का विश्लेषण करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। वर्कशॉप में आरपी मिश्रा, प्रोफेसर एलआर वर्मा, डॉ एआर वर्मा, डॉ आरपी अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...