पुलिस जांच करने के बाद कोर्ट में पेश करेगी प्रतिवेदन
जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले में पाटन पुलिस जांच करेगी। इसके बाद ही कोर्ट को प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में परिवाद दायर कर पाटन के तत्कालीन उप पंजीयक बीके शुक्ला और तत्कालीन पटवारी प्रियंका देवांगन की भी शिकायत की है। इसलिए मामले की जांच कर पुलिस अपना प्रतिवेदन सौंपेगी।
तीन आरोपी पुलिस हिरासत में
पाटन थाना प्रभारी आरपी शुक्ला ने कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार इसकी जांच जारी है। जांच पूर्ण करते ही प्रतिवेदन सौंपेंगे। इनकी गिरफ्तारी को लेकर भले ही उन्होंने कुछ नहीं कहा हो। लेकिन पीड़ित पक्ष के परिवाद के आधार पर लग रहा है कि, पुलिस इन दोनों से भी पूछताछ कर सकती है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दैनिक भास्कर ने गुरुवार को खबर प्रकाशित कर फर्जी रजिस्ट्री मामले का खुलासा किया था।
इधर नायब तहसीलदार ने कहा, मैंने नहीं की कोई गड़बड़ी
तत्कालीन पटवारी व डोंगरगढ़ नायब तहसीलदार प्रियंका देवांगन ने दैनिक भास्कर से कहा कि वे पाटन में 2009 में ज्वाइन की। इस जमीन को खरीदने और बेचने वालों को नहीं जानती। इसके दस्तावेजों में उन्होंने किसी प्रकार की काट-छांट नहीं की है। उन्होंने कहा कि उन पर जो आरोप लगे हैं। वे सब निराधार है। अब तक कोर्ट और पुलिस की ओर से किसी ने नोटिस तक नहीं दिया है। इसलिए मामले में उनकी संलिप्तता बिल्कुल भी नहीं है।
11 फरवरी को प्रकाशित खबर।
भास्कर फॉलोअप