पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रीय सतनामी सम्मेलन आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|सतनामी समाज की वर्तमान दशा एवं दिशा पर राष्ट्रीय सम्मेलन में परिचर्चा की जाएगी। वहीं गुरु और उनके महत्व, समाज व सामाजिक संगठनों के संचालन पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय सतनामी सम्मेलन एवं पंथी प्रतियोगिता 13 व 14 फरवरी को सतनाम भवन सेक्टर-6 में हाेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी होंगे। अध्यक्षता अहिवारा के विधायक सांवलाराम डाहरे करेंगे। विशेष अतिथि बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया, रतनलाल बंजारे, गुंडरदेही विधायक राजेंद्र राय, पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी, प्रगतिशील समाज के अध्यक्ष एलएल कोसले होंगे। 13 फरवरी काे सुबह 10 बजे गुरु मुक्ति दास साहेब खपरी पुरी धाम पहुंचेंगे। महाआरती के साथ उद्‌घाटन होगा।

खबरें और भी हैं...