बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया व गायिका पलक आज रूंगटा में
भिलाई| बाॅलीवुड के गायक हिमेश रेशमिया 12 फरवरी को शाम 6 बजे संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के रूंगटा काॅर्निवाल-2016 में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
इस सेलिब्रिटी नाइट में उनका साथ देंगी प्रेमरतन धन पायो फेम पार्श्व गायिका पलक मुच्चल। फिल्मी गानों के फेम रेशमिया वर्ष 1989 से संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने संगीत निर्देशन के साथ साथ फिल्मों में अभिनय भी किया हैं एवं वर्ष 2006 में प्रसिद्ध आईफा एवं फिल्मफेयर अवार्ड से उनको नवाजा गया था। संगीत निर्देशन के पहले उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल भी बनाए हैं जिनमें अमर-प्रेंम और अंदाज प्रमुख है। उन्हें 2006 में बेस्ट प्लेबेक सिंगर का सम्मान प्राप्त हैं। उनकी एलबम, एट द एज इस वर्ष एक साथ 122 देशों में रिलीज होने वाली है। ग्रुप द्वारा हर वर्ष सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जाता हैं, जिसमें देश के प्रख्यात सेलिब्रिटी आमंत्रित किए जाते हैं।