एमआईसी के लिए 14 अफसरों को दी जिम्मेदारी, चार को अतिरिक्त प्रभार
नगर निगम के आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने बुधवार को एमआईसी के 14 विभागों की जिम्मेदारी अफसरों को सौंप दी। 14 अफसरों को इन विभागों में सचिव नियुक्त किया है।
इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार : चार अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों का प्रभार दिया है। इसमें दुकान एवं आवास के प्रभारी अधिकारी मूर्ति शर्मा को गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण, पीआरओ अशोक पहाड़िया को महिला एवं बाल विकास, संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण की जिम्मेदारी मिली है। प्रभारी शिक्षा अधिकारी गुलजार वर्मा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण का प्रभार मिला है।
इन अधिकारियों को मिली विभागों की जिम्मेदारी
अधिकारी विभाग
विजय बख्शी, लेखाधिकारी वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण
एके द्विवेदी, सहायक आयुक्त सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य
जीएस ताम्रकार, एसई नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा
बीके देवांगन, जोन आयुक्त लोक कर्म विभाग
आरके साहू जोन आयुक्त जल कार्य
एसके बंछोर, संपत्तिकर अधिकारी राजस्व विभाग
आईएल यादव, स्वास्थ्य अधिकारी खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
आरएस वर्मा, जोन आयुक्त अग्निशमन, विद्युत एवं यांत्रिकी
मूर्ति शर्मा, प्रभारी दुकान एवं गुमटी गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण
अशोक पहाड़िया, पीआरओ महिला एवं बाल विकास विभाग
गुलजार सिंह वर्मा, प्र. अधिकारी शिक्षा अनु.जा. एवं अनु.जन. कल्याण
गुलजार सिंह वर्मा, प्र. अधिकारी शिक्षा शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण
प्रशांत शुक्ला, ईई पर्यावरण एवं उद्यानिकी
अशोक पहाड़िया, पीआरओ संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन व विरासत