छात्रों ने दी जानकारी
भिलाई|भारतीय युवाछात्र शक्ति के पदाधिकारियों ने सेक्टर-7 मार्केट में पॉलीथिन के उपयोग बंद कराने अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों को पॉलीथिन के नुकसानों के बारे में बताया और उसका प्रयोग बंद करने को कहा। इस अभियान में प्रदेश संयोजक नीलेश स्थापक, अविनाश, मनीष, अखिलेश, मोहम्मद हसन आदि शामिल रहे।