सम्मान समारोह 21 को
भिलाई|अंतर जातीयविवाह सम्मान समारोह 21 दिसंबर को दुर्ग में होगा। इसमें 400 जोड़ों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह निर्णय रुआंबांधा में एक मानव समाज की बैठक में लिया गया। समारोह की तैयारी के लिए आयोजन समिति का गठन भी किया गया। जिसमें अशोक साहू अध्यक्ष, बीएस राजपूत सचिव, तरुण देव पद्मनी साहू प्रचार-प्रचार सचिव, राजेंद्र रजत संयोजक, पारसनाथ भूआर्य कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। बैठक में सुबोध देव, कुंजराम साहू, सावित्री देवांगन, करुणा यादव, बॉबी तिवारी, सुजाता अग्रवाल आदि शामिल रहे।