- Hindi News
- पोटिया बोरसी में क्रिकेट प्रतियोगिता कल से
पोटिया बोरसी में क्रिकेट प्रतियोगिता कल से
दुर्ग|महावीर क्रिकेटक्लब पोटिया बोरसी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय 21-21 ड्यूस बाल प्रतियोगिता का उद्धाटन रविवार को होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष थानूराम साहू रहेंगे। प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई, रायपुर के अलावा उड़िसा, बिलासपुर, कोरबा, सिमगा,रायपुर टीमें भी शामिल होंगी। 14 दिसम्बर का पहला मैच नायडु एकेडमी भिलाई और केपीएस स्कूल भिलाई के बीच और दूसरा मैच महावीर पोटिया और नंदनी अहिवारा के बीच होगा। प्रतियोगिता के संयोजक संजय साहू ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 25000 रुपए और उपविजेता टीम को 20000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं मैन ऑफ सीरिज को रेंजर साइकिल दिया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर 21 दिसम्बर को महिलाओं के लिए मटका फोड़, कुर्सी दौड़, बिंदिया लगाओ आदि प्रतियोगिताएं हुई।