पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव अधिकार पर हुई चर्चा

मानव अधिकार पर हुई चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| शासकीयमहाविद्यालय वैशाली नगर में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. किरण रामटेके ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि आज के युग में मानव मानव नहीं दानव बन चुका है। मुख्य अतिथि गौरी गुहा चक्रवर्ती ने बताया कि किस तरह आज मानव अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कार्य अनुभव के बारे में भी बताया तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हिन्दी की प्रोफेसर कौशल्या शास्त्री, भूगोल विभाग की डाँ. गौरी वर्मा मौजुद थी। बीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने विद्या ने कहा कि आज कई लोग रोटी, कपड़ा, मकान और साफ पानी जैसी जीवन की आवश्यक वस्तुओं से भी वंचित हैं। इसके बाद पंचराम यादव, बुलबुल, मोना ने भी अपने-अपने विचार रखे। समारोह को सफल बनाने में बीए प्रथम वर्ष के धनंजय साहू, राहुल त्रिपाठी, रुकसाना, सोनी कुशवाहा एवं मनीषा तिवारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंत में समाज शास्त्र के प्रोफेसर डाॅ. एएन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।