सीसी रोड के लिए किया भूमिपूजन
भिलाई-3|एकता नगरभिलाई 03 में 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सीता साहू ने भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि वे एकता नगर की तस्वीर बदलना चाहती हैं, जिसके लिए वे प्रयास कर रही हैं। अध्यक्षता पार्षद शकुन साहू ने की। विशेष अतिथि लोक निर्माण प्रभारी संजय ठाकुर, चंद्रप्रकाश पांडेय, डी वेंकट राव, पूर्णिमा ठाकुर, सविता साहू, देविका वर्मा थीं। मौके पर एल्डरमैन सुषमा जेठानी, प्रेमलता चंद्राकर, हमीद अहमद शाह, कैलाश यादव, पीएन शर्मा, ठाकुर संजय सिंह आदि उपस्थित थे।