पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्ल्ड फाॅर्मासिस्ट डे पर हाथों में तख्तियां लेकर निकले छात्र

वर्ल्ड फाॅर्मासिस्ट डे पर हाथों में तख्तियां लेकर निकले छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूंगटाकॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेस एंड रिसर्च में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया गया।

एम फार्मा, बीफार्मा एवं डीफार्मा के तकरीबन 400 स्टूडेंट्स ने दुर्ग एवं राजनांदगांव में आयोजित गतिविधियों में भाग लिया। डॉयरेक्टर सोनल रूंगटा ने बताया कि वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य फार्मासिस्ट की ओर से समाज में किए जा रहे कार्यों की पहचान दिलाना एवं उचित प्रोत्साहन देना है। प्रिंसिपल डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे का थीम एक्सेस टू फार्मासिस्ट एक्सेस टू हेल्थ रहा। आरसीपीएसआर के स्टूडेंट्स दुर्ग के जीवनरेखा परिसर एवं राजनांदगांव में रिटेल फार्मासिस्ट, होलसेल फार्मासिस्ट, हॉस्पिटल फार्मासिस्ट एवं राजनांदगांव जिले के ड्रग इंस्पेक्टर बसंत कौशिक फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. पुष्पराज से मिले। उन्हें उनकी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

हाथों में तख्तियां बैनर लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते छात्र।

जागरुकता रैली निकाली

रूंगटाकॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल्स साइंसेस के स्टूडेंट्स ने स्वास्थ्य जागरुकता रैली निकाली। शुरूआत बसंत कौशिक एवं दशरथ शर्मा ने की। स्वास्थ्य जागरुकता संबंधी विभिन्न स्लोगन्स लिखी तख्तियां एवं बैनर लिए स्टूडेंट्स ने राजनांदगांव के पुराने जिला अस्पताल से भारत माता चौक होते हुए गौरवपथ तक रैली निकाली। लोगों को स्वास्थ्य जागरुकता संबंधी परचे एवं फार्मासिस्टों को गुलाब के फूल एवं शुभकामना पत्र भेंट किए। कार्यक्रम में वाइस-प्रिंसिपल डॉ. एजाजुद्दीन, कॉर्डिनेटर मुकेश शर्मा, अमित एलेक्जेंडर आदि लोगों का योगदान रहा।