- Hindi News
- नोट के बदले कागज के टुकड़े थमाने वाले ठग गिरफ्तार
नोट के बदले कागज के टुकड़े थमाने वाले ठग गिरफ्तार
भिलाई|क्राइम ब्रांचने उन ठगों को पकड़ लिया है जो पिछले कुछ दिनों से लोगों को नोट देने के बदले कागज के टुकड़ों का बंडल थमा रहे थे। इस गिरोह में फिलहाल दो पकड़े गए हैं। आरोपी इलाहाबाद निवासी आकाश शुक्ला है जो नांदघाट निवासी रमेश वैष्णव की मदद से लोगों को ठग रहा था। दोनों आरोपी स्टेट बैंक गंजपारा के पास एक व्यक्ति को 18 हजार रुपए ठग चुके हैं। पुलिस के अनुसार दोनों मंगलवार को फिर स्टेट बैंक पहुंचे थे। पुलिस के पास उनके सीसीटीवी फुटेज थे। वे पहचान में गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पंजाब नेशनल बैंक सिविक सेंटर के पास हुई वारदात में इन्हीं का हाथ हो सकता है। इस तरह के और मामलों में भी उनका हाथ हो सकता है। गिरोह में और लोग भी हो सकते हैं। अभी पूछताछ की जा सकती है।
आरोपी आकाश शुक्ला रमेश वैष्णव।