- Hindi News
- दस विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की दो सौ मरीजों की नि:शुल्क जांच
दस विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की दो सौ मरीजों की नि:शुल्क जांच
अपोलोबीएसआर हॉस्पिटल की ओर से शासकीय अस्तपताल में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 200 से अधिक मरीजों ने जटिल और गंभीर रोगों का जांच कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीजों को ऑपरेशन के लिए अपोलो अस्पताल बुलाया है। जहां पर मुख्य मंत्री संजीवनी सहायता कोष से उनका उपचार किया जाएगा।
नेहरू नगर में संचालित अपोलो बीएसआर कैंसर हॉस्पिटल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ एपी सावंत के निर्देशन में दस विशेषज्ञ डॉक्टरों के समूह ने सुपेला स्थित शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में नि:शुल्क सेवा दी। सुबह साढ़े नौ बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में भिलाई के बीपीएल कार्डधारी आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की कैंसर, हृदय रोग, गुर्दा रोग, न्यूरो, मूत्र रोग, जैसे असाध्य रोगों की जांच हुई। जिसमें कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ रजनीश पांडेय और डॉ दिलीप र|ानी, ऑर्थोपेडिक डॉ सौरभ सिरपुरे , स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ संगिता सिन्हा, प्लास्टिक सर्जन डॉ दीपक कोठारी, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ विजय वच्छानी, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ नरेश कृष्णानी, ओंकोलॉजिस्ट डॉ नवीन शर्मा और डॉ आलोक विभा, और यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन राम दारूका ने अपनी सेवाएं दी। चार अलग अलग कमरों में बैठे इन विशेषज्ञों को दिखाने बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ लगी रही। सर्वप्रथम साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक रोग के आधार पर मरीजों का पंजीयन किया गया। उसके बाद 12 बजे विशेषज्ञों ने मरीजों का जांच करना शुरू किया।
शास्त्री अस्पताल में मरीजों की जांच करते अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर।