पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायत्री मंदिर में मातृ नवमीं पर श्राद्ध आज

गायत्री मंदिर में मातृ नवमीं पर श्राद्ध आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|गायत्री प्रज्ञामंडलएवं मां गायत्री महिला मंडल की ओर से पितृपक्ष पर गायत्री मंदिर हुडको में नि:शुल्क तर्पण करवाया जा रहा है। जो 23 सितंबर पितृमोक्ष अमावस्या तक चलेगा। हर रोज सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक कार्यक्रम हो रहा है। प्रचार सचिव रमेश टहनगुरिया के अनुसार जिन घरों में तर्पण के लिए पुरुष नहीं होते हैं, वहां असमंजस की स्थिति होती है और दूसरों की मदद लेनी पड़ती है। गायत्री परिवार में महिलाओं को भी श्राद्ध तर्पण संस्कार करने का अधिकार दिया गया है। मातृ नवमी पर 17 सितंबर को दो पालियों में नि:शुल्क श्राद्ध तर्पण संस्कार कराए जाएंगे। दूसरी पाली सुबह 9 बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यहां औसतन हर रोज 15 लोग तर्पण के लिए एकत्र होते हैं। इसमें दो-तीन महिलाएं भी होती हैं। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार बेलचंदन, झड़ीराम देवांगन, ओंकार प्रसाद सोनी, प्रनिल बेलचंदन, दिनेश हियानिया, एचएस सोनकले, एसपी कुशवाहा लेखराम सोनबोईर सहयोग कर रहे हैं। श्री टहनगुरिया ने बताया कि तर्पण की संपूर्ण सामग्री प्रज्ञापीठ की ओर से उपलब्ध कराया जाता है। भाई बहन मात्र अपनी इच्छा से पितरों को अर्पित करने के लिए उड़द की दाल के सूखे बड़े, फल, फूल या प्रसाद ला सकते है। यहां तर्पण करने वाली सीमा नशीने ने बताया कि उनके पिता बीएसपी नगर प्रशासन के पूर्व सीनियर मैनेजर एसआर चौकसे के निधन के बाद रिश्तेदारों के विरोध के बाद भी अंतिम संस्कार किया था। इसमें गायत्री प्रज्ञापीठ हुडको के सदस्यों ने मदद की थी।

पितृ पक्ष पर पितरों को जल अर्पित करते लोग।