महिलाओं ने किया थाने का घेराव
भिलाई|महिलाओं नेमंगलवार को छावनी थाना घेर लिया। बोल बल समिति की इन महिलाओं का कहना था कि केबल विवाद में उनके संगठन का नाम बेवजह घसीटा गया है। जबकि इस विवाद से उनके संगठन का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने इसके लिए दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए। महिलाएं तभी वहां से हटी जब टीआई अलेक्जेंडर कीरो ने उन्हें आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपनी तरफ से किसी भी व्यक्ति या संगठन का नाम बेवजह किसी मामले में नहीं जोड़ती और ही जोड़ेगी। थाना घेरने वाली महिलाओं में सरस्वती यादव, प्रभा देवी, मीरा बंजारे, सरिता ठाकुर और रंजू सहित अन्य महिलाएं थीं। गौरतलब है कि पखवाड़े भर से चल रहा केबल विवाद अभी नहीं सुलझा है।