- Hindi News
- हिंदी पखवाड़ा पर हुई स्पर्धाएं, विजेताओं को मिला पुरस्कार
हिंदी पखवाड़ा पर हुई स्पर्धाएं, विजेताओं को मिला पुरस्कार
भिलाई| केंद्रीयउत्पाद एवं सीमा शुक्ल प्रभाग-1 कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन 1 से 15 सितंबर तक हुआ। इस दौरान विभिन्न स्पर्धा भी हुई। जिसके प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. परदेशी वर्मा थे। उन्होंने हिंदी पर उदबोधन भी दिया। इस मौके पर सेंट्रल एक्साइज के अधीक्षक अरूण कुमार पति, हेमंत गोसाल, निरीक्षक खिलावन साहू, कर सहायक मीनू कुमार मौजूद थे। प्रशासनिक अफसर एमएस गिल ने बताया कि 4 सितंबर को हिंदी श्रुति लेखन स्पर्धा हुई। इसमें कर सहायक केके निर्मलकर प्रथम, लक्ष्मी विवेकानंद द्वितीय और सीएल ठाकरे तीसरे स्थान पर रहें। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अधीक्षक आरपी पांडेय प्रथम रहे।