पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी में है अन्य भाषाओं को अपनाने का गुण: हंसा शुक्ला

हिन्दी में है अन्य भाषाओं को अपनाने का गुण: हंसा शुक्ला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीस्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय भिलाई में आयोजित हिन्दी सप्ताह मनाया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रजनी नेल्सन, प्राचार्य शास. उमावि हथखोज थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती नेल्सन ने कहा हिन्दी विश्व के चौथे स्थान पर बोली जाने वाली भाषा है सरकार, कानून, संविधान अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रही है पर जब तक हम इसे आत्मसात नहीं करेंगे तब तक प्रचार-प्रसार संभव नहीं है। हिन्दी में अनेक बोलियों का समावेश है जिसमें ब्रज, अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी आदि सम्मिलित है। हम हिन्दी के द्वारा अपनी पहचान गरिमा को अक्षुण्य रख सकते हैं। प्राचार्य डॉ श्रीमती शुक्ला ने कहा हिन्दी सरल भाषा है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ सुनीता वर्मा विभागाध्यक्ष हिन्दी ने कहा मातृभाशा हिन्दी के प्रति चेतना विकसित करने के उद्देष्य से हिन्दी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत परिचर्चा, कार्टूनिंग, नारा(स्लोगन), कोलॉज, रंगोली आदि स्पर्धाएं हो रही है। कार्यक्रम संचालन श्रीमती नीलम गांधी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्रीमती सुनीता वर्मा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

परिषद के पदाधिकारी

इसअवसर पर हिन्दी के प्रचार प्रसार हिन्दी विभाग की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हिन्दी परिषद का गठन किया गया। जिसके पदाधिकारी हैं अध्यक्ष रितु वर्मा, उपाध्यक्ष अपराजिता, सचिव सोनम वर्मा, सहसचिव अक्षदीप कौर भाटिया, कोषाध्यक्ष साक्षी साहू सदस्य शिखा, शुभलक्ष्मी, दिपीका वर्मा, आदर्ष वर्मा, निधि यादव।