पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पवन के गोल से हुई वैशाली नगर की हार

पवन के गोल से हुई वैशाली नगर की हार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|वैशाली नगरमें सिटी क्लब के तत्वावधान में हो रहे रात्रिकालीन मोहल्ला फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार की रात तीन मैच खेले गए। पहला मैच वार्ड नं. 11बी और वार्ड 12 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 12 ने 3-1 से जीत दर्ज की। मैच के तीसरे मिनट में वार्ड 11बी के अदी ने गोल करके 1-0 से बढ़त दिलाई। उनकी यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रहीं और वार्ड 12 के राजवीर ने मैच के 10वें मिनट और 22वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-1 पर ला दिया। वार्ड 12 के पवन ने मैच के 47वें मिनट में गोल करते हुए बढ़त 3-1 कर दिया और यह बढ़त मैच के अंत तक कायम रही। दूसरा मैच वार्ड 11 और 19 के बीच हुआ। इसमें वार्ड 11 की टीम विजयी हुई। तीसरा मैच वार्ड 13 और वार्ड 20 के मध्य खेला गया। जिसमें वार्ड 13 की जीत दर्ज हुई।