- Hindi News
- स्मृति नगर में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
स्मृति नगर में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
छत्तीसगढ़प्रदेश जूडो संघ ने 14वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता आयोजित की। उद्घाटन रविवार को मंगल भवन स्मृति नगर में हुआ। मुख्य अतिथि जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट मुकेश कुमार ने कहा कि अगर प्रदेश जूडो संघ के सचिव अरुण द्विवेदी स्थान निर्धारित कर लेते हैं तो वे छत्तीसगढ़ में 15 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की जूडो कोचिंग सेमीनार आयोजित करने तैयार हैं। यहां चयनित प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर के शिविर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यदि वे इस त्रिस्तरीय प्रशिक्षण को सफलता के साथ पूरा कर लेते हैं तो उन्हें जूडो के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय हंगरी में परीक्षा देनी होगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय जूडो संघ का एक्रिडिएशन मिल जाएगा। भारत में जूडो के उज्जवल भविष्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ग्लासगो कॉमन वेल्थ गेम्स में भारत का एक पुरुष तथा एक महिला खिलाड़ी गोल्ड मेडल के लिए लड़े। इन खेलों में हमारे 14 खिलाड़ी गए थे जिनमें से 9 ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। यह गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ में जूडो ने 4-5 सालों में अच्छी प्रगति की है। यहां के बच्चे नेशनल मेडल ला रहे हैं। राज्य नेशनल गेम्स में अधिक पदक लाने का लक्ष्य निर्धारित कर काम कर रहा है। हम इसमें पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से 15 श्रेष्ठ बच्चों का चयन किया जाए। राष्ट्रीय संघ उन्हें अंतरराष्ट्रीय इंपोर्टेड जूडो ड्रेस उपलब्ध कराएगा। अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ जूडो संघ के अध्यक्ष सुभाष राव ने कहा कि राज्य में खेलों को लेकर शासन गंभीर है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने खेलों के विकास के लिए कारपोरेट जगत को आमंत्रित किया। उन्हें अलग अलग खेलों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया। इसके तहत एसीसी जामुल को जूडो का खेल दिया गया। उन्होंने राज्य में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की जरूरत को भी रेखांकित किया।
रविवार को मंगल भवन स्मृतिनगर में राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मौजूद खिलाड़ी।
स्मृति नगर गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष राजीव चौबे ने कहा कि इस हॉल में जिम्नास्टिक्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। यदि जूडो संघ प्रशिक्षकों की व्यवस्था करे तो वे इसी भवन की निचली मंजिल का हॉल उन्हें नि:शुल्क उपलब्ध करा सकते हैं। संचालन संघ के प्रद