निबंध लेखन स्पर्धा में ओमेश्वरी प्रथम
भिलाई|शिवा पब्लिकहायर सेकंडरी स्कूल में हिंदी दिवस निबंध लेखन स्पर्धा हुई। वर्ग में प्रथम ओमेश्वरी नेताम, द्वितीय गिरधारी तृतीय प्रियंका प्रधान रहे। वर्ग बी में प्रथम, द्वितीय तृतीय क्रमश: प्रगति सोम, पूनम एक्का, आंचल कोचे रहे। स्पर्धा प्रभारी शिक्षक सुनीता तिवारी अनीता शुक्ला के मार्गदर्शन में हुई। वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई।