- Hindi News
- विश्व मैत्री दिवस पर की सामूहिक क्षमा याचना
विश्व मैत्री दिवस पर की सामूहिक क्षमा याचना
भिलाई|विश्व मैत्रीदिवस और जैन मिलन के पचास वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को त्रिवेणी तीर्थ सेक्टर 6 में स्वर्ण जयंती मनाई गई। पार्श्वनाथ भगवान एवं भगवान महावीर स्वामी की आरती, सामूहिक क्षमायाचना, वात्सल्य भोज, भजन, अंताक्षरी आदि कार्यक्रम हुए। जिसमें ट्विनसिटी के जैन समाज, जैन मिलन जैन ट्रस्ट के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने सकल जैन समाज से क्षमा याचना करते हुए समाज को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। डॉ. सुबोध हिरेन ने क्षमाभाव को सबसे बड़ा भाव बताया। विशेष रूप से एडीएम सुनील जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष एचबी शाह, जैन महिला क्लब की अध्यक्ष आनंदवती जैन, चेलना जैन, पूर्व सीडीए एससी जैन, पार्षद नीलिमा जैन आदि उपस्थित थे। जैन समाज ने सामूहिक और एक-दूसरे से व्यक्तिगत क्षमा याचना की।
ये हुए सम्मानित
दसदिनों तक महिलाओं बच्चों के लिए आयोजित पेंटिंग, एकल भजन, एकल नृत्य, समूहगान, कुर्सी दौड़, फैंसी ड्रेस, क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रमाण-पत्र दिए गए। साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता पाने वाले विद्यार्थियों सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. पी नायक एवं डॉ. माणिकचंद धनुष्कर अवॉर्ड सुशांत जैन को, स्व. चानी स्मृति अवॉर्ड शुभम जैन को एवं स्व. शीलचंद जैन अवॉर्ड आश्रव जैन को दिया गया। भाग्यशाली परिवार के लिए निकले ड्रा में नीना सुनील जैन सेक्टर-7 विजेता रहीं। पर्यूषण एवं दशलक्षण पर्व के उपवास करने वाले व्रतियों को भी सम्मानित किया गया। इसमें रमेश सर्राफ, ज्ञानचंद बाकलीवाल, डॉ. जिनेन्द्र जैन, अशोक जैन आम्रपाली, राजेश जैन, सुरेश जैन, महेश जैन, राकेश जैनआदि शामिल हैं।