पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबित वेतन के लिए संघ ने सौंपा ज्ञापन

लंबित वेतन के लिए संघ ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|नवीन शिक्षाकर्मीसंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी के नाम प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक (पं.) संवर्ग को जुलाई अगस्त के वेतन भुगतान की मांग की है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के अनुसार सात साल पूरे कर चुके शिक्षक (पं.) संवर्ग को समयमान वेतन एवं पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की भी मांग की गई है। शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रशासन को शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह भुवाल, संजीव मानिकपुरी, रविकांत सोनवानी, संजय शर्मा, वीआर राजू सुनील स्वर्णकार भी शामिल थे।